Jyotish Shastra me Shukra se Shubhta ke liye Upay Mantra Totke Daan ।। शुक्र से शुभता के लिए उपाय मंत्र टोटके दान - Astro Deep Ramgarhia
ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र से शुभता प्राप्ति के लिए उपाय मंत्र टोटके दान
जिस घर में शुक्र अशुभ फल दे रहा हो वहां की महिलाएं बीमार और क्रोधी होती हैं, घर में सुख साधनों की कमी, परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम की कमी होती है। पुत्र संतान का विवाह होने में बाधा आती है। ऐसी स्थिति में शुक्र की शुभता प्राप्ति के लिए निम्न बताये उपाय करने चाहिए :
जिनको शुक्र की कमज़ोरी के रोग परेशान करते हैं, जैसे कि दुबले पतले हैं, वीर्य की कमी है, शरीर में उर्जा की कमी है और चेहरे पर चमक का आभाव है। उनको खाने में शुद्ध देसी घी का सेवन करना चाहिए। गर्म दूध में 2 चम्मच देसी घी मिला कर सेवन करें, सर्दियों में देसी घी में बनी पंजीरी का सेवन करें। इस तरह 3 महीने तक घी का सेवन करने से आपके शुक्र ग्रह से जुड़े रोग दूर होंगे।
शुक्र की अशुभता की वजह से जिन लोगों का मन बहुत परेशान रहता है, मन इधर उधर के फालतू विचारों की तरफ भटकता है। और किसी भी कार्य को करने से पहले मन में नकारात्मक विचार आते हैं, उनको उपाए के तौर पर गले में सफ़टिक की माला धारण करनी चाहिए।
शुक्र की कमज़ोर स्थिती की वजह से जीवन में आर्थिक सुख का आभाव हो, तो माता लक्ष्मी जी की पूजा रोज़ रात को करनी चाहिए, और लक्ष्मी प्रतीमा के आगे घी का दीया जलाना चाहिए।
यदि जन्म कुंडली में शुक्र योगकारक ग्रह है, तो शुक्र की मजबूती के लिए , शुक्र के शुभ फल के लिए शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दहीं अर्पित करना चाहिए।
यदि जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिती 6, 8, 12 भाव में हो या फिर शुक्र की युति शनि, राहू या केतु से हो तो शुक्रवार के दिन शरीर पर दही लगा कर सनान करना चाहिए।
चैत्र और भाद्रपद महीने में बीमार गायों की सेवा करने से , किसी गोशाला में गेहूँ, गुड, चारे का दान करने से भी शुक्र की अशुभता दूर होती है।
शुक्र से शुभता प्राप्ति के लिए रोज़ सनान करके हमेशा साफ़ और धुले हुये वस्त्र धारण करने चाहिए।
अगर शुक्र अपनी दशा में बहुत खराब फल दे रहा हो तो शुभता के लिए 43 दिन वाला उपाए करना चाहिए। शुभता प्राप्ति के लिए नीला फूल गंदे नाले में लगातार 43 दिनों तक फेकना चाहिए।
वास्तु शास्त्र अनुसार शुक्र बेडरूम का कारक है। इस नाते बेडरूम की सफाई का ख्याल रखना चाहिए। बेड पर कोई भी सामान खास कर जूठे बरतन नहीं रखने चाहिए, और ना ही बिसतर पर बैठ कर खाना खाएं, बिस्तर के नीचे जूते चप्पल ना रखें।
Shukra grah mantra - शुक्र ग्रह मंत्र
शुक्र ग्रह वैदिक मंत्र
ऊँ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत क्षत्रं पय: सेमं प्रजापति: ।
ऊँ ह्रीं श्रीं शुक्राय नम:
ऊँ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
शुक्र ग्रह एकाक्षरी बीज मंत्र
ऊँ शुं शुक्राय नम:
शुक्र ग्रह पौराणिक मंत्र
ऊँ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम ।।
शुक्र गायत्री मंत्र
“ॐ भृगुराजाय विद्महे दिव्य देहाय धीमहि तन्नो शुक्र प्रचोदयात्” ।।
चन्द्र शुक्र युति - सास बहु का झगड़ा
आपको यह जानकर थोड़ा आश्चर्य भी होगा कि ज्योतिष शास्त्र में चंद्र शुक्र युति को भी अशुभ कहा गया है। क्योंकि चंद्रमा माता और शुक्र लक्ष्मी यानी घर की बहू होती है। और सामान्य तौर पर यही देखने को मिलता है कि सास बहू एक दूसरे के साथ तालमेल नहीं बैठा पाती। इसी लिए चंद्र शुक्र युति को सास बहू के बीच झगड़े का योग कहा गया है। इसके इलावा इस युति की वजह से जातक आमदनी और खर्च में भी तालमेल नहीं रख पाता। जिसकी वजह से जातक का बैंक खाता खाली ही रहता है। इस नाते ऐसे जातक को शुभता प्राप्ति के लिए चंद्र शुक्र का झगड़ा खत्म करने के लिए गुरु से मदद लेनी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र भी यही कहता है कि दो ग्रहों के झगड़े को उन दोनों का मित्र ग्रह ही शांत करवा सकता है। इस नाते ऐसे जातक को चंद्र और शुक्र दोनों ग्रह की वस्तुओं को घर के मंदिर में रखना चाहिए। चंद्र के लिए गंगाजल और शुक्र के लिए सुगंधित इत्र घर के पूजा स्थान में रखने चाहिए। और पूजा पाठ भी नियमित समय पर हर रोज़ करना चाहिए।
शुक्र सूर्य युति
यदि जन्म कुंडली में शुक्र की युति सूर्य से हो तो ऐसी स्थिति में शुक्र के फल कमज़ोर होते हैं। क्युकि सूर्य की गर्मी की वजह से शुक्र कमज़ोर होता है। ऐसी स्थिति में जातक को सूर्य की चीजों के दान या जल प्रवाह करना चाहिए। और शुक्र की वस्तुओं को अपने साथ या घर में स्थापित करना चाहिए। सूर्य के लिए गुड़ जल प्रवाह करना और लाल वस्त्र का दान करने के उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। और शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय के तौर पर घर में पेड़ पौदे लगाना, मंदिर में फुल और अन्य सजावट की चीजों के दान, घर में लक्ष्मी यंत्र रखने के उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं।
शुक्र राहू युति
ज्योतिष शास्त्र अनुसार राहु को धोखे का कारक बताया गया है। इस नाते शुक्र राहु युति से प्रभावित जातक को अक्सर ही मित्रता, सांझेदारी या प्रेम संबंध में धोखे मिलते हैं। और कारोबार में धन का नुकसान या आमदनी की कमी आती है। इस नाते ऐसे जातक को शुभता प्राप्ति के लिए राहु की वस्तुओं को दान या जल प्रवाह करना चाहिए और शुक्र की वस्तुओं को खुद धारण करना चाहिए या घर में रखना चाहिए। राहु के लिए अनाज को दूध से धोकर जल प्रवाह करने का उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है , इसके इलावा नारियल जल प्रवाह करने से भी राहु ग्रह शांत होता है। शनिवार के दिन नीली स्याही, नीले वस्त्र, सफाई के सामान का दान करने से भी राहु की शांति होती है। और शुक्र को मजबूत करने के उपाय के तौर पर घर में पेड़ पौदे लगाना, मंदिर में फुल और अन्य सजावट की चीजों के दान, घर में लक्ष्मी यंत्र रखने के उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं।
शुक्र केतु युति
ज्योतिष शास्त्र अनुसार केतु को वैराग्य और अध्यात्म का कारक बताया गया है। इस नाते शुक्र केतु युति से प्रभावित जातक को अक्सर ही प्रेम या शादी में धोखे के बाद वैराग्य और अध्यात्म की तरफ जाते देखा गया है। और केतु बाधा का कारक होने के नाते ऐसे जातक को उसके कारोबार में आमदनी की कमी के योग बनते है। इस नाते ऐसे जातक को शुभता प्राप्ति के लिए केतु की वस्तुओं को दान या जल प्रवाह करना चाहिए। और शुक्र की वस्तुओं को खुद धारण करना चाहिए या घर में रखना चाहिए। केतु के लिए खट्टी वस्तु जैसे निम्बू जल प्रवाह करने का उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है। इसके इलावा शनिवार के दिन इमली, अचार, निम्बू या दो रंगे वस्त्र के दान से भी केतु की शांति होती है। और शुक्र को मजबूत करने के उपाय के तौर पर घर में पेड़ पौदे लगाना, मंदिर में फुल और अन्य सजावट की चीजों के दान, घर में लक्ष्मी यंत्र रखने के उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो हमारे ब्लॉग को फालो करें और दोस्तों के साथ भी शेयर करें। यदि आप हमे ज्योतिष से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं या फिर ज्योतिष से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो भी आप कमेंट करके जरुर बताएं। Deep Ramgarhia