Jyotish Shastra me Guru se Shubhta ke liye Upay Mantra Totke Daan ।। गुरु से शुभता के लिए उपाय मंत्र टोटके दान - Astro Deep Ramgarhia
ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु से शुभता प्राप्ति के लिए उपाय मंत्र टोटके दान
जिस घर में गुरु ग्रह अशुभ फल दे रहा हो वहां धन बीमारी पर खर्च होना, संतान के कामकाज और शादी को लेकर समस्या आती है। गुरु अशुभ होने पर पिता पुत्र में दोस्ताना संबंध नहीं बनते। ऐसी स्थिति में गुरु ग्रह की शुभता प्राप्ति के लिए निम्न बताये उपाय करने चाहिए :
गुरु ग्रह पूजा पाठ का कारक है। इस नाते घर में नियमित पूजा पाठ आरती होने चाहिए। पूजा स्थान में सब कुछ व्यवस्थित और साफ़ होना चाहिए। वास्तु अनुसार पूजा स्थान उत्तर पूर्व में होना चाहिए।
अगर पूजा स्थान घर के उत्तर पूर्व कोने में नहीं है। तब भी आपको इस दिशा को साफ़ और हल्का रखना चाहिए। इस से गुरु ग्रह के शुभ फल मिलते हैं।
गुरु ग्रह हमारे गुरु, पुरोहित, ब्राह्मण, पिता के सुख का कारक है। इस नाते हमेशा इन रिश्तों का सम्मान करना चाहिए। और इन से आशीर्वाद लेना चाहिए।
शनिवार और अमावस्या के दिन शिव मंदिर जाकर दर्शन पूजन करने से गुरु ग्रह के शुभ फल मिलते हैं। अगर शिव मंदिर जाना संभव ना हो तो पीपल के पेड़ का दर्शन पूजन करना चाहिए।
गुरु ग्रह साफ़ वातावरण का कारक है। और पेड़ पौदे हवा को साफ़ रखने में मदद करते हैं। इस नाते पेड़ पौदे लगाने और उनकी देखभाल करने से भी गुरु ग्रह के शुभ फल मिलते हैं।
गुरूवार के दिन रसदार फल जैसे कि आम, पपीता, बेल, अनार, गन्ने का रस या फिर चने की दाल का दान करने से भी गुरु ग्रह की अशुभता में कमी आती है और शुभ फल मिलते हैं।
Guru grah mantra - गुरु ग्रह मंत्र
गुरु ग्रह वैदिक मंत्र
“ॐ बृहस्पते अतियदर्योअर्ध्नाद्युमद्धि भातिक्रतुमज्जनेषु यदीदयच्छवसऽऋत प्रजात तदस्मासु द्रविणं द्येहिचित्रम्।”
गुरु ग्रह तांत्रिक मंत्र
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः
ॐ बृं बृहस्पत्यै नमः
गुरु ग्रह पौराणिक मंत्र
देवनम् च ऋषिंं गुरुं कंचना-सन्निभं बुद्धि-भूतम् त्रिलोकेशं तम नमामि बृहस्पतिम ||
गुरु ग्रह गायत्री मंत्र
ॐ गुरुदेवाय विद्महे परब्रह्माय धीमहि तन्नो गुरुः प्रचोदयात ॥
गुरु राहू युति
ज्योतिष शास्त्र अनुसार राहु को धोखे का कारक बताया गया है। इस नाते गुरु राहु युति से प्रभावित जातक को अक्सर ही मित्रता या सांझेदारी में धोखे मिलते हैं। अचल संपत्ति को लेकर झगड़े का योग बनता है। इस खराब योग में शुभता के लिए बुध ग्रह का उपाय मदद करता है। इस नाते बुध की शुभता और मजबूती के लिए घर में संभव हो तो कच्ची जगह रखें, वहां कुछ पेड़ पौदे लगायें। अगर यह संभव ना हो तो गमले में भी पौदे लगा सकते हैं। घर में बुध यंत्र की स्थापना करके उसकी पूजा करनी चाहिए। किसी बगीचे या खेत से मिट्टी लेकर गमले में घर में रखने और घर में कुछ पीतल के बर्तन इस्तेमाल करने से बुध शुभ होकर इस खराब योग की अशुभता दूर करता है।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तो हमारे ब्लॉग को फालो करें और दोस्तों के साथ भी शेयर करें। यदि आप हमे ज्योतिष से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं या फिर ज्योतिष से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो भी आप कमेंट करके जरुर बताएं। Deep Ramgarhia